फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: संदिग्ध हालात में किराए के मकान में मृत मिला युवक, हत्या की आशंका

Wed, 19 Jul 2023 10:43 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- 15 जुलाई को कांवड़ लेकर आया था
विज्ञापन

फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सुभाष कॉलोनी में किराए पर रहने वाले युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक कमरे में मृत पाया गया। शव देखने से 3 से 4 दिन पुराना लग रहा है। पुलिस ने शव को शिनाख्त और पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। प्राथमिक जांच में सामने आ रहा है कि युवक की हत्या की गई है। परिजनों के आने के बाद शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सुभाष कॉलोनी के गली नंबर-15 में रविंद्र ने तीन मंजिला मकान में किराएदार रखे हुए हैं। उनके मकान की तीसरी मंजिल पर बने कमरे से बुधवार की सुबह बदबू आने पर अन्य किराएदारों को शक हुआ। जब उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो उसमें एक युवक मृत पड़ा हुआ था। शव कई दिन का पुराना होने की वजह से सड़ी गली अवस्था में मिला और उसमें से दुर्गंध आ रही थी। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह और एसीपी मुनीष सहगल व क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया। मकान मालिक ने बताया कि उसने, गोंडा यूपी निवासी कमल को कमरा दिया था। जिसकी उम्र 25 से 27 साल के बीच थी। कमल की पहचान के लिए परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के आने के बाद उसकी सही तरीके से पहचान हो सकेगी। परिजनों के आने के बाद ही किसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी। यह हत्या है या आत्महत्या, इस बारे में जांच के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन


15 जुलाई को कांवड़ लेकर आया था कमल
पड़ोसियों ने बताया कि कमल कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार गया था। वह 15 जुलाई को हरिद्वार से कांवड़ लेकर वापस आया था। उसके बाद वह कमरे में कब गया और उसके साथ क्या हुआ, इसके बारे में उनको कोई जानकारी नहीं है।

सीढ़ियों से जाने का है रास्ता
मृतक मकान के तीसरी मंजिल पर रहता था। तीसरी मंजिल पर जाने के लिए सीढ़ियों का इस्तेमाल किया जाता है। उक्त मकान में रहने वाले अन्य किराएदारों का कहना है कि उन्होंने कमल को आते व जाते हुए नहीं देखा।
विज्ञापन


शोर व अन्य आवाज के बारे में की जा रही है पूछताछ
एसीपी मुनीष का कहना कि घटना के दौरान आसपास के लोगों ने किसी प्रकार का शोर व या अन्य कोई आवाज सुनी है या नहीं, इसकी पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा गली व अन्य जगहों जहां पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, उसकी जांच की जाएगी। कमल करीब तीन महीने पहले ही किराए पर रहने के लिए आया था ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें