नूंह। नूंह जिले में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्राम टाई निवासी आसिफ पुत्र फखरुद्दीन ने बताया कि 28 मार्च 2026 की रात करीब 11:30 बजे वह अपने साथियों साहिब निवासी अड़बर और तालीम निवासी रेहना के साथ कार से गांव लौट रहा था। एचपी पेट्रोल पंप पार कर अड़बर की ओर जाते समय सामने चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने तेज रफ्तार से अचानक उनकी गाड़ी के आगे लाकर ब्रेक लगा दिए। पीछे रिफ्लेक्टर या लाइट न होने से उनकी कार ट्रॉली से टकरा गई। इसी दौरान पीछे से आ रही ईको कार भी भिड़ गई। हादसे में सभी घायल हो गए। मौके पर पहुंचे इरशाद ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान साहिब की मौत हो गई। अन्य घायलों का इलाज नूंह के निजी अस्पताल में जारी है।जांच अधिकारी कमल सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनाें को सौंप दिया है। संवाद