गैस की कालाबाजारी करते युवक को पकड़ा
फरीदाबाद। अपराध शाखा बीपीटीपी ने थाना मुजेसर इलाके में गैस की कालाबाजारी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार है। पुलिस के आने की सूचना पर अन्य लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने गोदाम से 15 भरे व 15 खाली सिलिंडर बरामद किए हैं। पकड़े गए युवक ने अपना नाम गौरव बताया। उसने बताया कि घरेलू गैस सिलिंडर से व्यावसायिक सिलिंडर व छोटे सिलिंडर में गैस भरने का काम करता है। संवाद