फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा प्यार में जानलेवा वार: किसी और से शादी करने पर युवती के भाई और जीजा की बाइक फूंकी, दे रहा ऐसी धमकी

Thu, 02 Mar 2023 09:11 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

27 फरवरी की रात एक बजे घर के बाहर खड़ी दो बाइकों में आग लग गई। सूचना पाकर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, जिसने छानबीन कर आरोपी का पता लगाया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एकतरफा प्यार में एक सिरफिरे आशिक ने युवती के घर के बाहर खड़ी दो बाइकों में आग लगा दी। एक बाइक युवती के जीजा और दूसरी भाई की है। युवती की शादी किसी के साथ हो गई है। अब आरोपी आत्महत्या करने की धमकी दे रहा है। थाना एसजीएम नगर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

एसजीएम नगर निवासी दर्शन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया वह छह महीने से परिवार के साथ किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी की छोटी बहन भी उनके साथ ही रहती है। 26 फरवरी को उनकी साली की शादी थी। घर में कई रिश्तेदार आए हुए थे। 27 फरवरी की रात एक बजे घर के बाहर खड़ी दो बाइकों में आग लग गई। सूचना पाकर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई। 

पुलिस ने जली हुई बाइक व आसपास के सीसीटीवी की जांच में पाया प्रदीप कुमार नाम का युवक कैमरे में दिखाई दे रहा था। दर्शन सिंह ने बताया वह उसे पहचानते हैं। आरोपी एसजीएम नगर में ही रहता है। वह दर्शन सिंह की साली से एकतरफा प्यार करता है और शादी करना चाहता था। 
विज्ञापन

दर्शन सिंह ने प्रदीप से शादी के लिए मना कर दिया था। इस रंजिश में प्रदीप और उसके परिजन दर्शन व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देते रहते हैं। प्रदीप बार-बार आत्महत्या करके दर्शन सिंह को झूठे केस में फंसाने की धमकी देता रहता है। पुलिस ने प्रदीप व उसके परिजनो के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें