दयालपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्रों को योगा सिखाते हुए। स्रोत: विद्यालय
फरीदाबाद (संवाद)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दयालपुर में देव योग संस्थान बुखारपुर के संचालक योगाचार्य देवराज आर्य ने निशुल्क एक दिवसीय योग चिकित्सा शिविर लगाया। इसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया। योगाचार्य ने भस्त्रिका, अनुलोम-विलोम, शीतकारी, शीतली और भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया। साथ ही कटी चक्रासन, पादहस्तासन, उत्कटासन, गोरक्षासन और ताड़ासन की विधि समझाई। उन्होंने बताया कि प्रत्येक आसन सही तरीके से और अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार करना चाहिए। विशेष रूप से ताड़ासन की विधि और महत्व की जानकारी दी।