फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: उद्योगों से जुड़कर तकनीकी दक्षता बढ़ाएंगे वाईएमसीए के विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
- मेधावी बीटेक-एमटेक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण, 15 हजार रुपये मासिक स्टाइपेंड और 15 लाख तक के पैकेज का प्रस्ताव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए के विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ उद्योगों में व्यावहारिक प्रशिक्षण और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की तैयारी है। विश्वविद्यालय की आधिकारिक एलुमनाई संस्था वाईएमसीए एमओबी के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कुलपति प्रो. संजय कौशिक से मुलाकात कर उद्योग-अकादमिक तकनीकी उत्कृष्टता कार्यक्रम शुरू करने का प्रस्ताव सौंपा। प्रस्ताव के तहत इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स विषयों के मेधावी बीटेक और एमटेक विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। इन्हें नियमित पढ़ाई के साथ एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स के आरएंडडी सेंटर और रेलवे शेड में सेमेस्टर के अनुसार व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के दौरान 15 हजार रुपये मासिक स्टाइपेंड देने का प्रस्ताव है। कार्यक्रम पूरा होने पर शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर 15 लाख रुपये सालाना तक का प्लेसमेंट पैकेज देने की योजना है। अन्य उद्योगों ने भी इस पहल से जुड़ने में रुचि दिखाई है। प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति को एमओबी हाउस आने का निमंत्रण भी दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें