फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वाईएमसीए के छात्र की डॉक्यूमेंट्री को फिल्म फेस्टिवल में तीसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (वाईएमसीए) के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग ने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी सफलता का परचम लहराया है। प्रतिष्ठित सिने शाला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में विभाग के छात्र धीरेन सिंह द्वारा निर्देशित डॉक्यूमेंट्री ज्योतिसर : गीता का जन्म स्थल को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए प्रोडक्शन टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर विद्यार्थियों का पुरस्कृत होना उनकी वैश्विक प्रतिभा और कड़ी मेहनत का प्रमाण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें