फरीदाबाद। सेक्टर-11 स्थित क्रिकेट मैदान पर बुधवार को वाईबी-11 ने आरके-11 को 10 विकेट से हराया। 10 ओवर के मुकाबले में आरके-11 ने पांच विकेट पर 124 रन का स्कोर खड़ा किया। राहुल ने 60 और मयंक ने 42 रन बनाए। वाईबी-11 के लिए आर्यन ने तीन और रोहित ने दो विकेट लिए। जवाब में वाईबी-11 ने सिर्फ 8.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। कबीर ने 61 और शौर्य ने 60 रन की पारी खेली। कबीर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद