फरीदाबाद। आर्य प्रादेशिक उपसभा हरियाणा की ओर से वैदिक संस्कार पुण्यमास बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाया जा रहा है। इसका आयोजन समस्त आर्य समाजों, आर्य युवा समाजों, डीएवी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में दो अक्टूबर से 29 अक्तूबर तक किया जाएगा। इसी कड़ी में शनिवार को डीएवी शताब्दी महाविद्यालय के साइंस विभाग में यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार, शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे। संवाद