फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गांव चीरसी में किसानों के लिए कार्यशाला आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र की ओर से गांव चीरसी में किसानों के लिए दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को धान एवं अन्य खरीफ फसलों में कीट एवं अन्य रोगों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय हेड एवं उपनिदेशक डॉ. वंदना पांडेय की ओर से किया गया। इस कार्यक्रम में किसानों को फसल में एकीकृत नाशी जीव प्रबंधन के विभिन्न पद्धतियों के बीजोपचार, धान व खरीफ फसलों के रोग एवं कीटों की पहचान व उनका प्रबंधन, जैविक नियंत्रण और फेरोमोन ट्रैप आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही किसानों को खेत में ले जाकर कीट, रोगों एवं ट्रैप खेत में लगाकर समझाया। इस अवसर पर उपस्थित किसानों को बीजोपचार के लिए ट्राइकोडर्मा विरडी फफूंदनाशक को वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य कृषि विभाग से डॉ. आनंद कुमार, ब्लॉक एग्रीकल्चर ऑफिसर भूपानी एवं 52 किसानों ने हिस्सा लिया । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें