फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: निगमायुक्त ने एसडीओ व जेई समेत 14 का कार्यक्षेत्र बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
एनआईटी क्षेत्र में एनफोर्समेंट की जिम्मेदारी जेई प्रवीन को मिली
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम आयुक्त ने एसडीओ व जेई समेत 14 कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया है। इसमें एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में एनफोर्समेंट का काम अब हरियाणा कौशल रोजगार निगम लि. (एचकेआरएनएल) पर कार्यरत जेई प्रवीन बैंसला को दिया गया है। इसके अलावा प्लानिंग ब्रांच में तैनात जेई पूनम मलिक को सभी सीवर शोधन संयंत्रों का अतिरिक्त कार्य भार दिया गया है।
आयुक्त जितेंद्र कुमार ने जेई, एसडीओ समेत अन्य के कार्याें में फेरबदल कर दिया है। इसमें सहायक अभियंता राजेश कुमार को वार्ड के काम के साथ आईटी सेल की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, सर्किल हेड ड्राफ्टमैन मुकेश आर्य को मुख्य अभियंता कार्यालय से जोड़ा गया है। जूनियर इंजीनियर पूनम मलिक को प्लानिंग ब्रांच के साथ सभी एसटीपी और दीपक अहलावत को प्लानिंग के साथ कार्यकारी अभियंता मुख्यालय से जोड़ा गया है। इसके एचकेआरएनएल पर लगे जेई आरिफ हुसैन को सर्वे एनफोर्समेंट एनआईटी से हटाकर वार्ड-18 में लगाया गया है। एचकेआरएनएल पर लगे जेई प्रवीन बैंसला को वर्तमान जिम्मेदारी के साथ एनआईटी क्षेत्र में एनफोर्समेंट का काम दिया गया है। एचकेआरएनएल के जेई प्रवेज आलम खां को वार्ड एक बागवानी बड़खल विधानसभा क्षेत्र के साथ बल्लभगढ़ क्षेत्र में नगर निगम में शामिल नए गांवों की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा कौशल रोजगार निगम पर लगे जेई प्रवीन शर्मा को रेनीवेल, अजीत को वार्ड एक व बागवानी बड़खल विधानसभा क्षेत्र का काम दिया गया है। वहीं एचकेआरएनएल पर लगे जेई किशन को 45 नए ट्यूबवेल, हर्ष को ईडब्ल्यूएस फ्लैट, गौरव को सीवर पार्ट-ए व सुमित को सीवर पार्ट-बी का काम दिया गया है। इसमें सबसे अहम एनआईटी क्षेत्र में एनफोर्समेंट संबंधी काम है। इस क्षेत्र में काफी संख्या में अवैध निर्माण चल रहे हैं। ऐसे में निगम कर्मचारियों पर पक्षपात करने के भी आरोप लगते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें