नूंह। हरियाणा सरकार ने एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण के कारण रुकी निर्माण गतिविधियों से प्रभावित पंजीकृत श्रमिकों के लिए विशेष निर्वाह भत्ता योजना लागू की है। इसके तहत हरियाणा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के माध्यम से श्रमिकों को काम बंद रहने की अवधि में 434 रुपये प्रतिदिन सहायता दी जाएगी। उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि पात्र श्रमिक बोर्ड में पंजीकरण कर वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करें। हेल्पलाइन 1800-180-2129 पर जानकारी उपलब्ध है। प्रशासन समयबद्ध व पारदर्शी ढंग से लाभ सुनिश्चित करेगा, ताकि श्रमिकों की आजीविका सुरक्षित रह सके। संवाद