सीवर की सफाई के दौरान एक की मौत
- फोटो : AI Image
सेक्टर 25 स्थित इंपीरियल ऑटो कंपनी में सीवर सफाई के दौरान एक दुखद घटना हुई। दो कर्मचारी बिना सुरक्षा उपकरणों के सीवर में उतरे थे। इनमें से असलम नामक कर्मचारी की मौत हो गई। दूसरे कर्मचारी बंटी की तबीयत गंभीर रूप से खराब हो गई। उसे ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया है।