गुरुग्राम में आयोजित टेबल टेनिस प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ी। स्त्रोत- कोच
टेबल टेनिस में जिले के खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गुरुग्राम में 22 से 27 जून तक आयोजित की जा रही पहली हरियाणा राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जिले की यूनिफाइड टाइटंस अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह पदक अपने नाम किए। अंडर-11 बालक वर्ग में सात्विक वहीं पुरुष एकल वर्ग में वासु ने स्वर्ण पदक हासिल किया। पुरुष एकल में ऋषभ और अंडर-17 बालिका वर्ग में मानवी ने रजत पदक जीते। इसके अलावा अंडर-17 बालक वर्ग में जय तथा अंडर-19 बालक वर्ग में सिद्धांत कटारिया ने कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में कई अन्य खिलाड़ियों ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया। निवान मित्तल ने अंडर-17, अंडर-19 और पुरुष एकल तीनों वर्गों के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। सचिन बनर्जी, मोक्षा अरोड़ा, अविका त्यागी, यशसेव आहूजा, दावित्था सहगल, समर और जयांश सहगल भी अपने-अपने वर्गों के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे। अब अंडर-13 और अंडर-15 वर्ग के खिलाड़ियों से भी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।