संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-16 स्थित ग्रैंड कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित जिला रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में स्कूल के सात विद्यार्थियों ने विभिन्न आयु वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 14 पदक अपने नाम किए। इनमें बालिका वर्ग में गार्गी ने अंडर-11 आयु वर्ग में रजत पदक जीता, जबकि अंडर-13 वर्ग में वह क्वार्टर फाइनल तक पहुंचीं। आरिणी चौहान ने अंडर-13 वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। मानवी बामिल ने तीन पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने अंडर-15 और अंडर-19 वर्ग में रजत पदक तथा अंडर-17 वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। इसके अलावा अन्य खिलाड़ियों ने भी पदक जीते।