फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: महिलाओं ने तीन दिन कंपनी में की चोरी, पता चलते ही हुई फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-24 स्थित एक कंपनी में महिलाओं ने कंपनी में तीन दिन लगातार चोरी की। मालिक को चोरी की भनक लगते ही तीनों फरार हो गईं। कंपनी मालिक की शिकायत पर मुजेसर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-9 निवासी सागर महाजन की सेक्टर-24 में हरियाणा मेटल इंडस्ट्रीज के नाम से कंपनी है, जिसमें 28 और 29 मई को चोरी हुई थी। उन्होंने इसकी जानकारी सुरक्षा कर्मी गोपाल को दी और सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए। 30 मई को सुबह करीब 3 बजे कंपनी में छह-सात महिलाएं चोरी करने घुस गईं। सागर उस दिन कंपनी में था। सागर और गोपाल गार्ड ने सीसीटीवी में देखा कि महिलाएं चोरी कर रही हैं। दोनों ने उन्हें पकड़ने के प्रयास किया, उससे पहले महिलाओं को भनक लग गई और वह कंपनी से भाग गई। ये महिलाएं कंपनी से डाई, मोटर और लोहा चुराया करती थीं। पुलिस अज्ञात महिलाओं की तलाश कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें