फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: महिलाओं ने दौड़ प्रतियोगिता में दिखाया उत्साह, दिया फिटनेस का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छांयसा। गांव छांयसा में पतंजलि किसान सेवा समिति हरियाणा की ओर से पहली बार महिलाओं की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में योग कक्षाओं से जुड़ी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वास्थ्य व फिटनेस के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।प्रतियोगिता को तीन आयु वर्गों में आयोजित किया गया। 30 से 45 वर्ष वर्ग में रजनी प्रथम, पूनम द्वितीय और बबीता तृतीय रहीं। 46 से 60 वर्ष वर्ग में बबीता ने पहला, मीना कुमारी ने दूसरा और शीला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं 61 से 80 वर्ष वर्ग में सावित्री प्रथम, नेपाली द्वितीय और कुसुम तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम का आयोजन पतंजलि किसान सेवा समिति के राज्य प्रभारी राजेश भाटी ने किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मानसी भाटी ने सीटी बजाकर किया। आयोजन के दौरान अजय रावत, गोविंद, धनवंतरि, नरेश प्रजापति, विनोद कुमार और खुशाल भाटी ने व्यवस्थाएं संभालीं। आयोजकों ने बताया कि गांव में प्रतिदिन पांच योग कक्षाएं संचालित की जाती हैं, जिनसे बड़ी संख्या में महिलाएं जुड़ी हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें