फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति समेत तीन मामला दर्ज

Tue, 19 Dec 2023 11:27 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- पिता ने दहेज हत्या का मामला दर्ज किया, पांच साल पहले हुई थी शादी, फंदे पर लटका मिला शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मुजेसर थाना इलाके के सेक्टर-23 संजय काॅलोनी में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने विवाहिता के पिता की शिकायत पर पति सहित अन्य के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूल रूप से यूपी के जिला बुलंदशहर स्थित गांव छपरावत निवासी सुरेश चंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया बेटी रश्मि की शादी 17 फरवरी 2018 को संजय काॅलोनी निवासी नरेश कुमार के साथ की थी। दोनों की आठ महीने की बेटी है। आरोप है शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोग रश्मि को परेशान करते थे। पिता से घर से कार लाने के लिए उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जाता था। 18 दिसंबर की रात रश्मि का शव उसके कमरे में लटका मिला। आरोप है पति नरेश, उसके भाई उमेश व नरेंद्र ने रश्मि की हत्या कर दी। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें