फरीदाबाद। बेटी पर ग्रह दोष होने का डर दिखाकर शातिरों ने महिला को झांसे में ले लिया और उसकी सोने की बाली व नकदी ठगकर भाग गए। घटना सेक्टर-16 क्षेत्र की है। पीड़िता की शिकायत पर थाना सेक्टर-17 पुलिस ने 14 जून को धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।भीम बस्ती निवासी शशि ने पुलिस को बताया कि 14 जून की रात करीब 11:30 बजे काम से घर लौटते समय जैन मंदिर के पास दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसे रोक लिया। उनमें से एक ने खुद को पंडित बताते हुए कहा कि उसकी बेटी पर ग्रह दोष है और उसे दूर करने के लिए कुछ धार्मिक उपाय करने होंगे। संवाद