फरीदाबाद। शहर में डेंगू का एक मामला सामने आया है। इसके साथ ही जिले में डेंगू के मामलों की संख्या 15 हो गई है। इनमें से छह मामले दूसरे जिलों के हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सामने आया एक नया मामले सेक्टर-76 का है। जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक मामला सेक्टर-76 की एक 40 वर्षीय महिला का है। जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। शहर में जगह जगह कूलरों और पानी की टंकियों में भरे गंदे पानी में मच्छर के पनपने से लोगों में डेंगू की बीमारी फैल रही है। जिसके लिए विभाग की ओर से लार्वा नष्ट करने के लिए दवा डाली जा रही है। इसके साथ ही अभी तक विभाग की ओर से करीब 850 लोगों को नोटिस दिया जा चुका है। संवाद