फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर-ननद ने बनाया बंधक: महिला को निर्वस्त्र कर पति-बच्चों के सामने पीटा, जमीन को लेकर है विवाद

Wed, 10 Aug 2022 11:22 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

पीड़िता के अनुसार मारपीट में पति समेत दोनों बेटे भी घायल हो गए। करीब एक घंटे से अधिक समय तक मारपीट करने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पल्ला थाना क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 10 बजे महिला (38) को देवर-ननद समेत 15 लोगों ने बंधक बना लिया। आरोपियों ने पति-बच्चों के सामने ही उसे निर्वस्त्र कर जमकर पिटाई की। विरोध करने पर पति व दो बेटों की भी पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए बीके अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पीड़िता की शिकायत पर छेड़छाड़ समेत आईपीसी की नौ धाराओं में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार वह यूपी के सहारनपुर की रहने वाली है। उसका गांव में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बीते दिनों गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर देवर, ननद व पति के भाइयों के साथ मारपीट हो चुकी है। आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ गांव में भी मारपीट की थी। पीड़िता के अनुसार मंगलवार को उसकी तबियत खराब थी। ऐसे में वह बाहर से खाना मंगवाकर परिवार समेत घर में रात का खाना खा रहे थे। इस दौरान फरीदाबाद में रह रहे उनके ननद, देवर, अन्य रिश्तेदार करीब 10-15 की संख्या में आ धमके। सभी ने पीड़िता को परिवार समेत बंधक बना लिया। इस दौरान सभी ने मारपीट शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि आरोपियों ने उसे बेटे व पति के सामने कपड़े फाड़ दिए और निर्वस्त्र कर मारपीट शुरू कर दी। उसके प्राइवेट पार्ट पर भी लाठी-डंडों से कई वार किए।

मारपीट में पिता-बेटे हो गए घायल
पीड़िता के अनुसार मारपीट में पति समेत दोनों बेटे भी घायल हो गए। करीब एक घंटे से अधिक समय तक मारपीट करने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को बीके अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। -योगेश कटारिया, पल्ला थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें