फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पिकअप की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी राजीव सक्सेना ने चौकी सेक्टर-19 में शिकायत देकर बताया कि चार मई की शाम करीब छह बजे वह अपनी माता को कंपनी के बाहर लेने गए थे। इसी दौरान पिकअप चालक ने उनकी माता को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोटें आने के कारण उन्हें पहले दो निजी अस्पतालों में ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां वे अभी अचेत हैं। पीड़ित बेटे की शिकायत पर छह मई 2026 को थाना ओल्ड फरीदाबाद में आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें