फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार ने महिला को सेक्टर 12 से दी लिफ्ट, टैंकर की चपेट में आने से हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक व महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला ने सेक्टर 12 स्थित टाऊन पार्क से बाइक चालक से लिफ्ट ली थी। पुलिस ने महिला की पहचान और पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल में रखवा दिया है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम सेक्टर 15 निवासी पंकज किसी कार्य के चलते कोर्ट रोड स्थित धर्मा ढाबा तक जा रहे थे। तभी टाऊन पार्क के पास खड़ी एक महिला ने उनसे लिफ्ट मांगी। उन्होंने उक्त महिला को लिफ्ट दे दी। महिला को लेकर बाइक से कोर्ट रोड के रास्ते धर्मा ढाबा की ओर जा रहे थे। तभी बाईपास की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे पानी के टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह दोनों घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए बीके अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बाइक चालक पंकज को उपचार के बाद दिल्ली रेफर कर दिया। पुलिस चौकी सेक्टर 11 इंचार्ज कर्मवीर ने बताया कि महिला की पहचान नहीं हुई है। महिला की उम्र 28 से 30 साल बताई जा रही है। महिला शादीशुदा थी। महिला के शव को पहचान और पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें