बल्लभगढ़। गांव मोहना में महिला से छेड़छाड़ का विरोध करने पर देवरों की पिटाई का मामला सामने आया है। घायलावस्था में पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित वीरपाल ने शिकायत में कहा कि शुक्रवार रात करीब 9 बजे उसकी पत्नी सुनीता, भाई सुकेंद्र व कुलदीप खेत से घर आ रहे थे। सुनीता थोड़ा आग और दोनों भाई पीछे चल रहे थे। तभी गांव के ही महेंद्र, जयपाल व नरेश ने सुनीता के साथ छेड़छाड़ की व उसे उठाकर महेंद्र के घर ले जाने की कोशिश करने लगे। सुनीता के कपड़े भी फाड़ दिए। इतनी देर में वीरपाल के भाई सुकेंद्र व कुलदीप पहुंच गए और विरोध किया, तो आरोपियों ने दोनों पर लाठी, तलवार व कट्टे से हमला कर दिया। झगडे़ के दौरान सुकेंद्र के सिर पर तलवार लग गई, जिससे उसे गंभीर चोट आ गई व कुलदीप के सिर पर लाठी से चोट लग गई। आरोप है कि इस दौरान आरोपी महेंद्र की पत्नी बिमलेश व जयपाल की मां ने वीरपाल के घर ईट व पत्थर आदि से हमला कर घर का सामान को तोड़ दिया। संवाद