फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सड़क हादसे में घायल महिला की आठ दिन बाद मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-22/23 रोड पर 16 अक्तूबर को अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुई 63 वर्षीय मीरा देवी की आठ दिन बाद 24 अक्तूबर को बीके अस्पताल में मौत हो गई। बेटे रोहित की शिकायत पर मुजेसर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। रोहित के अनुसार, हादसे के बाद उनकी मां को बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया। 21 अक्तूबर को हालत में सुधार होने पर परिजन उन्हें घर ले आए। लेकिन 24 अक्तूबर को तबीयत बिगड़ने पर दोबारा बीके अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि एक राहगीर महिला को अस्पताल लेकर पहुंचा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें