फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कैंटर की टक्कर से घायल महिला ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


होडल। नेशनल हाईवे स्थित तूमसरा चौक पर आईसर कैंटर वाहन की टक्कर से घायल महिला की 24 मार्च को उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि इस घटना में घायल उसके पुत्र की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना 18 मार्च की बताई गई है । पुलिस ने मृतक के पति की शिकायत पर अज्ञात कैंटर के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।थाना मुंडकटी प्रभारी सुंदरपाल ने बताया कि मृतक महिला के पति कुमरचंद निवासी गांव तूमौला जिला मथुरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 मार्च को वह पत्नी गीता व पुत्र मनीष के साथ तुमसरा चौक के पास पलवल जाने के लिए किसी वाहन का इंतजार कर रहा था,उसी दौरान होडल की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे कैंटर ड्राइवर ने पत्नी गीता व पुत्र मनीष को टक्कर मार दी, जिसमें वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निकट के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गीता की गंभीर हालत को देखते हुए उसे निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां 24 मार्च को उपचार के दौरान गीता की मौत हो गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें