फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चुनावी रंजिश में महिला की पीटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के सरपंच ने 16 आरोपियों के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम
पुलिस ने किया हत्या का मामला दर्ज, मामले की छानबीन जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। मतदान से पूर्व चुनावी रंजिश के चलते गांव नरहावली में 55 वर्षीय महिला की पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पांच महिलाओं सहित 16 आरोपियों के साथ गांव का सरंपच घर में घुसा और लाठी-डंडों और सरिये से हमला कर दिया। इस दौरान सभी आरोपी महिला और उनकी दो भतीजियों को खींच कर बाहर ले आए और सड़क पर गिराकर पीटा। महिला के बेटे का आरोप है कि उनके परिवार के लोग चुनाव लड़ रहे एक निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन दे रहे थे। वहीं आरोपी नेशलन पार्टी के उम्मीदवार को समर्थन कर रहे थे। इसी रंजिश की वजह से हमला किया गया। जिसमें उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिवार के लोग महिला को उपचार के लिए बीके अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही छांयसा पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक महिला का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया ।

गांव नरहावली निवासी विजय ने बताया कि चार अक्तूबर की रात 8 बजे उनका चचेरा भाई बलराम घूमने गया था। इस बीच वह घर के पास वाली एक दुकान से सामान लेकर वापस लौट रहा था। तभी गांव के सरपंच अनिल कुमार उनके साथ गाली गलोज कर मारपीट करने लगे। दोनों का बीच बचाव करने के बाद वह भाई के साथ घर पर आ गए। कुछ समय के बाद आरोपी सरपंच अनिल कुमार अपने साथ मुकेश, हेमराज, रवि, दीपक, देविन्द्र, सुदीप, सचिन , लक्ष्मी , गीता, सोनिया, वर्षा, मनिषा, बंटी, जस्सु को साथ लेकर आए और उनके घर पर हमला कर दिया। उस दौरान उनके घर पर उनके चाचा की लड़की शालू, पवित्रा और चाचा उदयसिंह व छोटा भाई चमन व उनकी मां बबली भी मौजूद थीं। आरोपी पहले उनकी मां के साथ दोनों बहनों को घर से बाहर खींच कर ले आए। इस दौरान दोनों बहनों के कपड़े भी फट गए। उसके बाद उनकी मां को सड़क के बीच में गिराकर लात-घूंसों से मारपीट की।
विज्ञापन

बेटे विजय का आरोप है आरोपियों ने उनकी मां के हाथों को पकड़ लिया और लाठी-सरिये उनको मारने लगे। जिससे उनकी मां गंभीर रूप से घायल होने के बाद बेहोश हो गई। परिजन उनको उपचार के लिए बीके अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में उनकी दोनों बहनों समेत चाचा व छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसमें से दोनों बहनों व भाई को बीके अस्पताल में भर्ती करवाया हुआ है। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर फोरेंसिक टीम ने पहुंच कर जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।


चुनाव की है रंजिश
बेटे विजय का आरोप है कि उनका परिवार निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन कर रहा है। वहीं आरोपी सरपंच के परिवार के लोग राष्ट्रीय पार्टी के उम्मीदवार को समर्थन कर रहे हैं। कुछ दिन पहले निर्दलीय उम्मीदवार वोट मांगने के लिए गांव आए थे। उस समय परिवार ने उसका समर्थन किया था। तब से आरोपी परिवार उनसे रंजिश रखा हुआ था।


नशे में थे आरोपी
गांव के लोगों ने बताया कि इस घटना को अंजाम देने से पहले आरोपी नशे का सेवन कर रहे थे। उन्होंने नशे की हालत में ही पीड़ित परिवार के लोगों से झगड़ा किया और उसके बाद महिला बबली की हत्या कर दी।
विज्ञापन



महिला की हत्या के मामले में जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह कोई चुनावी रंजिश के तहत हत्या नहीं की गई है। महिला का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है, मामले की छानबीन जारी है। -अनिल कुमार, डीसीपी बल्लभगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें