फरीदाबाद। बीके अस्पताल से नवजात शिशु चोरी की आरोपी महिला प्रियंका का रिमांड पूरी होने के बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। मामले में महिला के अलावा पांच आरोपियों दीपक, देव उर्फ अरविंद, अनीता, पूजा, ज्योति को गिरफ्तार किया था। आरोपी महिला प्रियंका दिल्ली की रहने वाली है। क्राइम ब्रांच की टीम ने 17 सितंबर को गिरफ्तार किया था। मामले में गहनता से पूछताछ करने के लिए आरोपी महिला को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया था। महिला ने साथियों के साथ 12 सितंबर को बीके अस्पताल के जच्चा बच्चा वार्ड से नवजात शिशु को चोरी किया था। चोरी के बाद आरोपी महिला नवजात शिशु को दिल्ली ले गई थी। पुलिस ने मात्र 12 घंटे के भीतर बच्चे को बरामद कर लिया था। रिमांड पूरा होने के पश्चात महिला जेल भेज दिया गया है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। संवाद