संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। कैंप थाना के अंतर्गत रेलवे रोड पर बने एटीएम बूथ में कार्ड बदलकर 21 हजार की नकदी निकाल ली गई। कैंप थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कैंप थाना प्रभारी दिनेश कुमार के अनुसार मामले में पालड़ी के रहने वाले दुलीराम ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसे पैसों की जरूरत थी। वह 15 फरवरी को रेलवे रोड स्थित एटीएम बूथ में पैसे निकालने के लिए गया था। वह रुपये निकाल ही रहा था कि इतने में ही दो युवक आए और उसका एटीएम कार्ड बदलकर भाग गए। बाद में उसके कार्ड का पिन भी देख लिया था। कुछ ही देर में उसके खाते से 21 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने की मांग की है। कैंप थाना प्रभारी दिनेश कुमार के अनुसार मामले में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर किया गया है। पुलिस एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।