फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवफा बेगम का 'लाल इश्क': आशिकी में बाधा बन रहे राकेश को रास्ते से हटाया, पत्नी ने प्रेमी संग ऐसे मिटाया सुहाग

Sat, 19 Aug 2023 10:55 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद

सार

दो अगस्त को आरोपी बंटी, राकेश को अपने साथ शराब पिलाने के बहाने से आगरा कैनाल नहर के पास ले गया। जहां पर दोनों शराब पीने लगे। जब राकेश को गहरा नाश हो गया तो बंटी ने मौका देखकर राकेश के सिर के पीछे ईंट मारकर नहर में धक्का दे दिया।
विज्ञापन
पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कर दी पति की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पति की हत्या मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बंटी को गांव बुढैना स्थित चंदीला चौक से और मृतक की पत्नी को गांव खेडीकलां से काबू किया गया। दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। शनिवार को पुलिस अधिकारियों ने पत्रकार वार्ता में मामले का खुलासा किया।

विज्ञापन

दो अगस्त को गांव खेडीकलां से राकेश के गुम होने की सूचना बीपीटीपी थाने में दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान पुलिस को मृतक की पत्नी और आरोपी राकेश पर शक हुआ। दोनों से गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने राकेश की हत्या की बात कबूल कर ली। एसीपी क्राइम अमन यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मृतक की पत्नी और आरोपी बंटी (38) का नाम शामिल है।

आरोपी बंटी उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांव अडिंग का और वर्तमान में ओल्ड फरीदाबाद का रहने वाला है। आरोपी महिला खेडीकलां क्षेत्र में रहती है। मृतक राकेश (35) वर्ष पिछले एक साल से स्कूल की बस पर कंडक्टर की नौकरी करता था। आरोपी बंटी पिछले छह-सात साल से और आरोपी महिला चार-पांच साल से स्कूल में सफाई का काम करते थे। आरोपी बंटी व मृतक राकेश की पत्नी का आपस में प्रेम प्रसंग था। जिसके चलते मृतक राकेश की पत्नी ने प्रेमी बंटी के साथ मिलकर अपने पति राकेश की हत्या करने की योजना बनाई।
विज्ञापन

शराब पिलाकर सिर में ईंट मार कर नहर में धकेला
दो अगस्त को आरोपी बंटी, राकेश को अपने साथ शराब पिलाने के बहाने से आगरा कैनाल नहर के पास ले गया। जहां पर दोनों शराब पीने लगे। जब राकेश को गहरा नाश हो गया तो बंटी ने मौका देखकर राकेश के सिर के पीछे ईंट मारकर नहर में धक्का दे दिया। इसके बाद महिला ने योजना के तहत अपने पति राकेश के गुम होने की थाना बीपीटीपी में शिकायत दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें