फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कोहरा से गेहूं की फसल को मिलेगा फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। स्मार्ट सिटी में रविवार की सुबह कोहरे की परत छाने से लोगों को धूप बहुत ही कम दिखाई दी। मौसम में परिवर्तन होने के साथ सर्दी भी बढ़ने लगी है। कोहरे को देख सुबह के समय किसानों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। क्योंकि सर्दी के बढ़ने से गेहूं की फसल को काफी फायदा मिलेगा। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के क्षेत्रीय कृषि विकास अधिकारी डाॅ. आनंद कुमार ने बताया कि पूस का महीना आधा बीतने वाला है। आधे पूस से लेकर आधे माघ तक ठंड ज्यादा होती है। इसमें गेहूं फुटाव देता है और झुंडा बन जाता है। यह रबी की फसल के लिए सबसे अच्छा मौसम होता है। कोहरा से फसल में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें