फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बार काउंसिल के महासचिव का स्वागत किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का महासचिव बनने पर प्रदीप परमार एडवोकेट का जिला बार एसोसिएशन फरीदाबाद में स्वागत किया गया। जिला बार रूम में आयोजित समारोह की अध्यक्षता प्रधान विवेक रावत बॉबी ने अपनी टीम के साथ की, जबकि मंच संचालन महामंत्री संजीव अत्री ने किया। अधिवक्ता शिवदत्त वशिष्ठ और संजय गौड़ ने उम्मीद जताई कि महासचिव बनने से फरीदाबाद के वकीलों की पार्किंग और चैंबर संबंधी समस्याओं के समाधान को मजबूती मिलेगी। इस अवसर अधिवक्ता महेंद्र कौशिक, सतेंद्र भड़ाना और मनोज पंडित ने कहा कि जिला बार एसोसिएशन और बार काउंसिल के समन्वय से अधिवक्ताओं की समस्याएं दूर करने के लिए समिति गठित की जाएगी। समारोह में पूर्व प्रधानों सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें