फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तेज बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से राहत

Wed, 31 Jul 2024 10:57 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले में बुधवार शाम को तेज हवा के साथ बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पूरे सप्ताह बारिश जारी रहेगी। पिछले कई दिनों मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। बुधवार को भी सुबह से ही हल्के बादल छाए हुए थे। दोपहर को कुछ समय के लिए धूप निकली, लेकिन शाम को फिर से बादल छाने लगे। शाम सात बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत के मुताबिक जिले में एक सप्ताह झमाझम बारिश की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। तापमान में भी गिरावट आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें