फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सुमित के सामने नजर बेबस नजर आए वॉरियर के गेंदबाज

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टार क्रिकेटर्स ने हरियाणा वॉरियर को 6 विकेट से दी मात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित क्रिकेट मैदान में बृहस्पतिवार को हरियाणा वॉरियर और ऑल स्टार क्रिकेटर्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। 16 ओवर के मैच में ऑल स्टार क्रिकेटर्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हरियाणा वॉरियर की टीम 15.4 ओवर में 126 रन पर ढेर हो गई। मनीष ढींगरा ने 28 और विक्की ने 25 रन का योगदान दिया। ऑल स्टार क्रिकेटर्स की ओर से राहुल और प्रिंस ने तीन-तीन और सुनील ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑल स्टार क्रिकेटर्स की टीम ने 11 ओवर में चार विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। सुमित ने 68 रन की विस्फोटक पारी खेली। वहीं पंकज सैनी ने 33 और मोहित गर्ग ने 19 रन बनाए। शानदार बल्लेबाजी के लिए सुमित को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें