फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तीन साल से फरार 5 हजार का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। एसटीएफ यूनिट ने कार्रवाई करते हुए करीब तीन साल से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुहैल कुरैशी पुत्र अब्दुल खालिद निवासी हुसैनपुर कलां, थाना बुढाना, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी साल 2022 में थाना सदर में दर्ज एफआईआर नंबर 333 के तहत विभिन्न धाराओं में वांछित था। उसके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, लापरवाही से वाहन चलाने, जान को खतरे में डालने, पुलिस कर्मियों पर हमला करने और पशु क्रूरता अधिनियम सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है। आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें