फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राजस्थान के वांछित आरोपी को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनगवां। पुलिस ने राजस्थान के भरतपुर जिले में दर्ज मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पकड़े गए आरोपी की पहचान साकिर पुत्र बिदू निवासी रनियाला पटाकपुर, थाना पिनगवां जिला नूंह के रूप में हुई है। बताया गया कि आरोपी साकिर वर्ष 2018 में उद्योग नगर थाना, जिला भरतपुर (राजस्थान) में दर्ज एक आपराधिक मामले में वांछित था और काफी समय से फरार चल रहा था। पिनगवां पुलिस ने गुप्त सूचना और सतर्कता के आधार पर सोमवार शाम उसे काबू करने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तारी के तुरंत बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को डीएसटी स्टाफ, जिला भरतपुर (राजस्थान) के हवाले कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें