संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बाबा श्याम क्रिकेट अकादमी में बुधवार को खेले गए मुकाबले में वीवाईसीए सुपर किंग ने आठ विकेट से जीत हासिल की। 50 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर छत्रपति क्रिकेट अकादमी की टीम 34.2 ओवर में महज 160 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी वीवाईसीए सुपर किंग ने 12.5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाकर जीत अपने नाम की। वीवाईसीए सुपर किंग की ओर से वैभव के शानदार खेल प्रदर्शन के कारण उन्हें प्लेयर ऑफ मैच चुना गया। संवाद