फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वीआरसीसी-11 ने बारासिंघा को हराकर जीता कॉरपोरेट टूर्नामेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहित खटकर बने मैन ऑफ द मैच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। खेड़ी गुजरान स्थित एकेपी क्रिकेट मैदान पर रविवार को कॉरपोरेट टूर्नामेंट के फाइनल में वीआरसीसी-11 ने बारासिंघा को सात विकेट से मात दी। टी-20 मैच में बारासिंघा ने पांच विकेट पर 151 रन का स्कोर खड़ा किया। हरदीप ने 78 रन बनाए और आशीष ममगई ने 20 रन बनाए। वीआरसीसी-11 ने अमरप्रीत सिंह और सिद्धांत शर्मा ने दो-दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वीआरसीसी-11 ने 14.1 ओवर में तीन विकेट पर 154 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। टीम की ओर से मोहित खटकर ने 46 और राघव बत्रा ने 38 रन बनाए। हिमांशु ने 35 और कार्तिक ने 26 रन का योगदान दिया। बारासिंघा के लिए शैलेष ने 30 रन देकर तीन विकेट झटके। मोहित खटकर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें