चार विकेट लेने वाले श्रेय बने मैन ऑफ द मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-15 स्थित दशहरा क्रिकेट मैदान पर रविवार को वीआर-11 ने गेम ऑन-11 को पांच विकेट से हराया। 20 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई गेम ऑन की टीम 16.4 ओवर में 198 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से शिवम ने 43, कैलाश सिंह ने 39 और हर्षित ने 38 रन बनाए। वीआर-11 की ओर से श्रेय रावत ने चार और तुषार ने दो विकेट लिए। जवाब में वीआर-11 ने 18.5 ओवर में 201 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। टीम की ओर से तुषार ने 32 गेंदों पर 53 रन बनाए। नमन और एपी ने 35-35 रन का योगदान दिया। वीआर-11 की ओर से सौरव, कैलाश, साहिल और हर्षित ने एक-एक विकेट मिला। श्रेय रावत को मैन ऑफ द मैच चुना गया।