फरीदाबाद। कृष्णा क्रिकेट मैदान पर मंगलवार को खेले गए मुकाबले में वाईटैलिटी ब्लूम ने रेजिडेंशियल क्रिकेट अकादमी को 52 रनों से हरा दिया। 40 ओवर के मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी को आई ब्लूम 38.4 ओवर में 216 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए राहुल सिंह ने 56 रन बनाए जबकि साजिद ने 37 और अनुराग ने 26 रन बनाए। रेजिडेंशियल अकादमी के लिए हर्ष भारद्वाज ने तीन विकेट झटके जबकि साहिल और यतिन को दो-दो विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेजिडेंशियल की टीम 29.3 ओवर में 164 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए निखिल तेवतिया ने 47 और हर्ष भारद्वाज ने 44 रन बनाए। संवाद