फरीदाबाद। अग्रवाल सेक्टर-11 मैदान पर खेले गए अग्रवाल प्रीमियर लीग में अमित-11 ने वरुण-11 को 31 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अमित-11 ने नौ ओवर में चार विकेट पर 99 रन बनाए। विशाल ने 31 गेंदों पर 43 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए वरुण-11 की टीम छह विकेट पर 68 रन ही बना सकी। सुमित ने 26 रन बनाए। 43 रन बनाने वाले विशाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद