फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन चुनाव में वीरेंद्र पैनल का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। फरीदाबाद डिपो में शनिवार को हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के 18वें त्रिवार्षिक चुनाव में वीरेंद्र पैनल ने प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की। चुनाव में प्रधान, उपप्रधान, सचिव, सह सचिव और कैशियर पद के लिए मुकाबला हुआ। मतगणना में वीरेंद्र, अजीत सिंह, मोहम्मद जुबेर, जितेंद्र सिंह और अशोक कुमार ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराया। चुनाव में कर्मचारियों ने मतदान के माध्यम से अपने प्रतिनिधियों का चयन किया। चुनाव में दो पैनल आमने-सामने थे। प्रधान पद पर वीरेंद्र को 298 वोट मिले, जबकि प्रतिद्वंद्वी रविंद्र नागर को 124 वोट प्राप्त हुए। वीरेंद्र ने 174 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। उपप्रधान पद पर अजीत सिंह को 314 वोट मिले, जबकि पवन यादव को 113 वोट प्राप्त हुए। सचिव पद के चुनाव में मोहम्मद जुबेर को 255 वोट मिले, जबकि गौरव यादव को 162 वोट प्राप्त हुए। सह सचिव पद पर जितेंद्र सिंह को 288 वोट मिले, जबकि संदीप मिश्रा को 131 वोट प्राप्त हुए। कैशियर पद के चुनाव में अशोक कुमार को 291 वोट मिले, जबकि संदीप मलिक को 125 वोट प्राप्त हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें