फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना राजनीतिक संरक्षण व पुलिस की मिलीभगत से नहीं हो सकती हिंसा : सैनी

Tue, 08 Aug 2023 05:55 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। देव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण सैनी ने कहा कि मेवात में इतनी बड़ी हिंसा बिना राजनीतिक संरक्षण और पुलिस की मिलीभगत से नहीं हो सकती है। सरकार को इसका पता नहीं चल पाया है, लेकिन आम जनता यह अच्छी तरह से जानती है कि इस घटना को अंजाम देने का काम मेवात के विधायक और अन्य लोगों ने किया है। सेक्टर-8 स्थित महाराणा प्रताप भवन में देव सेना द्वारा मंगलवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। बृजभूषण सैनी ने कहा कि मेवात के पुलिस अधीक्षक को भी इस योजना में शामिल किया गया है और घटना वाले दिन छुट्टी लेकर चले गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण में पुलिस और सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। पुलिस ने मोनू मानेसर और बिट्टू बजरंगी पर हार का ठीकरा फोड़ दिया है। उपद्रवियों के पास हथियार व ग्रेनेड कहां से आए, इस बात की जानकारी पुलिस को नहीं है। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बालकिशन कौशल, राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय प्रचार सचिव एनके वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें