फरीदाबाद। निशचय क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स फरीदाबाद ने एफबीसीए (फरीदाबाद ब्लास्टर क्रिकेट एसोसिएशन) को पांच विकेट से हरा दिया। एफबीसीए की टीम 12.2 ओवर में 99 रन पर सिमट गई। दीपक बिष्ट ने 25 रन बनाए। सनराइजर्स से विनोद यादव ने तीन विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। गुरदीप सिंह और कप्तान रवि जाखड़ को दो-दो विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स ने 12.5 ओवर में पांच विकेट खोकर 101 रन बना लिए। संवाद