फरीदाबाद। बहादुरगढ़ में हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन के प्रांतीय चुनाव का समापन हो गया। चुनाव में फरीदाबाद सर्कल सचिव विनोद शर्मा ने जीत हासिल की। उन्हें राज्य के मुख्य संयोजक के रूप में चुना गया है। बहादुरगढ़ में हुए इस दो दिवसीय अधिवेशन में बिजली निगम के हजारों कर्मचारियों ने भाग लिया। एनआईटी यूनिट के प्रधान लेखराज चौधरी ने बताया कि फरीदाबाद सर्कल के किसी कर्मचारी को मुख्य संयोजक के रूप में चुना हमारे लिए गर्व की बात है। इस चुनाव परिणाम से फरीदाबाद सर्कल सहित राज्य के कर्मचारी काफी खुश हैं। हम सभी सर्कल सचिव के साथ मिलकर कर्मचारियों के हितों के लिए काम करेंगे। संवाद