पलवल। जिले के गांव फुलवाड़ी निवासी विनेश पोसवाल को एनटीपीसी में पदोन्नत कर डिप्टी जनरल मैनेजर (डीजीएम) नियुक्त किया गया है। उनके पिता कैप्टन बिजेंद्र सिंह पोसवाल ने बताया कि विनेश शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं और स्कूल व कॉलेज के दौरान उन्हें कई छात्रवृत्तियां मिलीं। उन्होंने एनटीपीसी की लॉ ऑफिसर भर्ती परीक्षा में ऑल इंडिया मेरिट में प्रथम स्थान हासिल किया था, जिसके बाद उनकी नियुक्ति लॉ ऑफिसर के रूप में हुई। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। संवाद