मानेसर। ओरल हेल्थ डे के अवसर पर 20 मार्च से 20 अप्रैल तक क्षेत्र के कई इलाकों में ओरल हेल्थ का कैंप लगाया जा रहा है। इस बीच शिकोहपुर गांव में विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. प्रियंका बत्रा (दंत सर्जन) और उनकी टीम ने गांव में लोगों के दांतों और मुंह की जांच की। स्वास्थ्य कैंप में लगभग 70 से अधिक लोग जांच कराने पहुंचे, जिसमें बुजुर्ग व बच्चे भी शामिल थे। डॉ. प्रियंका बत्रा की टीम ने लोगों को सही तरीके से ब्रश करने, साफ-सफाई रखने और समय-समय पर जांच कराने की सलाह दी। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और अपनी जांच करवाई। संवाद