फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कर्मचारियों की हड़ताल से गांवों में सफाई व्यवस्था पटरी से उतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन की तीन दिवसीय हड़ताल मंगलवार से शुरू हो गई। इससे गांवों में सफाई का काम ठप हो गया है। हड़ताल के पहले दिन कर्मचारियों ने सेक्टर 12 में जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। जिले में 100 ग्राम पंचायतें हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व जिला प्रधान महेंद्र माढोतिया ने किया। सीटू के जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने बताया कि विभाग के मंत्री के साथ कई दौर की वार्ता होने के बावजूद भी मांगों और समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों की प्राप्ति के लिए लंबा आंदोलन चलाया। इस कार्यक्रम के तहत पहले खंड सत्र पर प्रदर्शन किए गए। उसके बाद डीडीपीओ के कार्यालयों के सामने धरने दिए गए। उन्होंने कहा कि कई बैठकें होने पर भी कर्मचारियों की मांगों पर सुनवाई नहीं हो रही है। यूनियन की मुख्य मांग में सभी ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को रेगुलर किया जाए क्योंकि सफाई का काम स्थाई है। इसके अलावा जब तक नियमित नहीं किया जाता है। सभी ग्रामीण सफाई कर्मियों को बीडीपीओ के रोल पर लिया। ग्रामीण क्षेत्रों में दो हजार की आबादी पर एक कर्मचारी लगाने के बजाय 400 की आबादी पर एक स्थाई कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए व डोर टू डोर सफाई कर्मचारियों को भी ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के बराबर का वेतन दिया जाए समेत अन्य मांगे हैं। इस मौके पर राजू प्रधान तिगांव, राजू प्रधान बल्लभगढ़, नरेश प्रधान फरीदाबाद के अलावा मनोज हंस व दिनेश पाली उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें