विकास दलाल बने बल्लभगढ़ बार एसोसिएशन के प्रधान
-अधिवक्ता विकास को 31 वोट मिले, अधिवक्ता राजेश पांचाल बने उप प्रधान
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सब डिवीजन बल्लभगढ़ बार एसोसिएशन के दो पदों के लिए शुक्रवार को चुनाव हुए। जिसमें प्रधान पद के उम्मीदवार अधिवक्ता विकास दलाल ने 31 वोट प्राप्त कर विजय रहे। वहीं, वरिष्ठ उपप्रधान पद में अधिवक्ता राजेश पांचाल ने अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश अग्रवाल को तीन वोट से हराकर जीत हासिल की। शुक्रवार को पुरानी पंचायत में सब डिवीजन बल्लभगढ़ बार एसोसिएशन में 56 अधिवक्ता ने अपना मत का प्रयोग किया।
मतदान में प्रशासन की ओर डयूटी मजिस्ट्रेट के रूप में नायब तहसीलदार दिनेश कुमार व शहर थाना प्रभारी सतीश कुमार की मौजूदगी में मतदान सुबह 10 बजे शुरू हुआ। मतदान बार कौंसिल पंजाब एवं हरियाणा द्वारा बनाए गए चुनाव अधिकारी अधिवक्ता कंवर संजीव सिंह व अधिवक्ता पुरुषोत्तम भारद्वाज की मौजूदगी में हुआ।
56 मतदाता वाली एसोसिएशन में 47 मतदाताओं ने मतदान किया। प्रधान पद के लिए विकास दलाल को 31 वोट मिले, जबकि प्रधान पद की दूसरी उम्मीदवार हेमलता को 16 वोट मिले। इसी प्रकार वरिष्ठ उपप्रधान पद पर राजेश पांचाल को 25 और दूसरे उम्मीदवार ज्ञान प्रकाश अग्रवाल को 22 वोट मिली। इन दोनों पदों के अलावा अधिवक्ता उमाशंकर को महासचिव, अधिवक्ता जफर इकबाल को उपप्रधान, गजेंद्र सोलंकी को कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। प्रधान विकास दलाल ने कहा कि अधिवक्ता को नई पंचायत में जल्द से जल्द सीट दिलाना सबसे अहम मुद्दा है। इसके लिए वह जल्द ही अपने ओर से प्रक्रिया को शुरू करेंगे।