फरीदाबाद। जवाहर कॉलोनी मार्केट में दो युवकों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो के अनुसार घटना के दौरान बाजार में काफी देर तक हंगामा हुआ। इसके बाद बीच-बचाव करने आई डायल 112 पुलिस के साथ भी धक्का मुक्की की गई। वीडियो के अनुसार किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। विवाद इतना बढ़ गया कि बाजार में लोगों की भीड़ जमा हो गई और यातायात भी प्रभावित हुआ। बाद में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर बाजार में शांति बहाल कराई। घटना का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद